Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Dream11 Team Prediction, TATA Indian Premier League 2026 69th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 69वां मुकाबला आज यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में फैंस को एक हाईस्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (MI vs RR Pitch Report)
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 टीम सुझाव (MI vs RR Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: रयान रिकेल्टन, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, विल जैक्स
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा
कप्तान (Captain): सूर्यकुमार यादव
उपकप्तान (Vice Captain): यशस्वी जायसवाल
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (MI vs RR Top Fantasy Picks)
सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार लय में नजर आए हैं. वहीं, यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं. जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं. हार्दिक पंड्या बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs RR 69th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY