MI vs KKR, IPL 2023 Match 22 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया, इस सीजन की मिली दूसरी जीत
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 22वां मैच आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को विकेट से हरा दिया हैं.इस जीत के साथ मुंबई ने इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 22वां मैच आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया हैं.इस जीत के साथ मुंबई ने इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 185 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार 104 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से ऋतिक शौकीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुयश शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए.
Match 22. Mumbai Indians Won by 5 Wicket(s) https://t.co/CcXVDhfzmi #TATAIPL #MIvKKR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2023
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2023 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

