MI vs GT TATA IPL 2025 Scorecard: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रनों का टारगेट, विल जैक्स ने खेली अर्धशतकीय पारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Will Jacks (Photo: IPL/X)

Mumbai Indians vs Gujarat Titans TATA IPL 2025 Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. मुंबई की ओर से विल जैक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. विल जैक्स ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए. इस अलावा सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए. जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वे 1 रन बनाकर रविश्रीनिवासन साई किशोर का शिकार हो गए. वहीं रोहित शर्मा 7 रन पर आउट हो गए.

यह भी पढें: IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिलने धर्मशाला के मैकलियोडगंज पहुंचे, देखें वीडियो

इस मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई. रयान रिकेल्टन पारी के पहले ही ओवर में 2 रन पर मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए. जबकि रोहित शर्मा भी पॉवरप्ले के अंदर रोहित शर्मा अरशद खान का शिकार हो गए. इसके बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह भिखर गई. रविश्रीनिवासन साई किशोर ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया. जबकि विल जैक्स भी अगले ही ओवर में राशिद खान का शिकार हो गए. अंत में कोर्बिन बॉश 27 रन के योगदान ने मुंबई को 150 रन तक पहुंचाया.

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्ण, रशीद खान और गेराल्ड कोएट्जी को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल गुजरात के सामने 156 रन का टारगेट है. वहीं मुंबई इंडियंस को भी अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड