MI vs DC TATA IPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 63वां मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच काफी अहम होगा.
Mumbai Indians vs Delhi Capitals TATA IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 63वां मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच काफी अहम होगा. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और आज उन्हें हर हाल में मैच जीतना होगा. मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 मैच खेले हैं.जिसमें 7 में जीत और 7 में हार का सामना किया है. मुंबई 14 अंकों के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. दूसरी ओर, दिल्ली के लिए भी यह मुकाबला करो या मरो का है. दिल्ली की टीम को भी प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. जो मैच का रुख पलट सकतें हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला आज यानी 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 63वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 के 63वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू
दिल्ली कैपिटल्स टीम: अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, दुशमंथा चमीरा, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा। मन्वंत कुमार एल
नोट: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

