MI vs DC, 1st Match: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा गेंदबाज तितास साधु भी इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. तितास साधु ने 7 मुकाबलों में 8 विकेट झटके हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए तितास साधु किफायती साबित हो सकती हैं.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

Women's Premier League 2024: विमेंस प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के दूसरे सीजन का आगाज आज यानी 23 फरवरी से होने वाला है. 5 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. ये डब्ल्यूपीएल (WPL) का दूसरा सीजन हैं. पिछली बार हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इस बार भी सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. MI vs DC 1st Match Head To Head Record: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, हेड टू हेड आकंड़ो पर एक नजर

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का आगाज आज से गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगी. डब्लूपीएल के पहले सीजन में जहां देश-विदेशी कई खिलाड़ियों ने कोहराम मचाया था, वहीं पिछले सीजन कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था.

पांच टीमों वाले टूर्नामेंट का यह दूसरा सीज़न होगा. डब्लूपीएल में पिछली बार की तरह इस बार भी फाइनल को मिलाकर कुल 22 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं, लेकिन डब्ल्यूपीएल में टीम का काफी दारोमदार इस अनुभवी बल्लेबाज पर टिका रहेगा. पिछले साल मेग लैनिंग ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे जबकि मुंबई इंडियंस की गेंदबाज हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए थे.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने पिछले सीजन में कोहराम मचाया था. हरमनप्रीत कौर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले ही मैच में चमक सकती है. हरमनप्रीत कौर एक कमाल की बल्लेबाज हैं. पिछले सीजन में हरमनप्रीत कौर ने 10 पारियों में 40.14 की औसत और 135.09 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाई थीं. इस बीच हरमनप्रीत कौर ने 3 अर्धशतक भी लगाए थे. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम विजेता रही थी. हरमनप्रीत ने अब तक टीम इंडिया के लिए 161 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 3204 रन बनाए हैं.

मेग लैनिंग: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने डब्लूपीएल के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाई थीं. पिछला सीजन मेग लैनिंग के लिए काफी शानदार रहा था. पिछले सीजन में मेग लैनिंग ने 9 पारियों में 49.28 की औसत और 139.11 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाई थी. इस बीच मेग लैनिंग ने 2 अर्धशतक भी लगाए थे. मेग लैनिंग की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम रनरउप रही थी. ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 36.61 की औसत और 116.37 की स्ट्राइक रेट से 3,405 रन बनाई हैं.

नेट साइवर-ब्रंट: इंग्लैंड की स्टार आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस को डब्लूपीएल का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थीं. नेट साइवर-ब्रंट ने पिछले सीजन में अपनी 10 पारियों में 66.4 की औसत और 140.08 की स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए थे. इस दौरान नेट साइवर-ब्रंट के बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां भी निकली थी. अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में नेट साइवर-ब्रंट ने 27.01 की औसत और 115.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 332 रन अपने नाम किए हैं.

इजी वॉन्ग: मुंबई इंडियंस की राइट आर्म मीडियम गेंदबाज इजी वॉन्ग ने पिछले सीजन में अपनी गेंदबाजी से सबको काफी प्रभावित किया था. वहीं, इजी वॉन्ग की गेंदबाजी पर बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी दिक्कत होती हैं. इसके साथ में इजी वॉन्ग विकेट भी झटकती हैं. पहले मुकाबले में इजी वॉन्ग दिल्ली कैपिटल्स के लिए काल बन सकती है.

तितास साधु: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा गेंदबाज तितास साधु भी इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. तितास साधु ने 7 मुकाबलों में 8 विकेट झटके हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए तितास साधु किफायती साबित हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू