क्रिकेट

MI vs CSK, TATA IPL 2025 38th Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति अच्छी नहीं है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सात मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो ही मैच जीते हैं जबकि पांच मैचों में उसे हार मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 10वें नंबर पर है. अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स जीतती है तो वह आठवें पायदान पर आ जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है.

MI vs CSK, TATA IPL 2025 38th Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, TATA IPL 2025 38th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए दो और कांटे की टक्कर की तैयार है. दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सात मैचों में तीन जीते हैं और चार हारे हैं. छह अंकों के साथ मुंबई अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL Stats: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं MI और CSK का प्रदर्शन, यहां देखें मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के आकंड़ें

चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति अच्छी नहीं है. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सात मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो ही मैच जीते हैं जबकि पांच मैचों में उसे हार मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 10वें नंबर पर है. अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स जीतती है तो वह आठवें पायदान पर आ जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के आकंड़ें (MI vs CSK Head To Head In IPL)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स को महज 18 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थीं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI vs CSK Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 38वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 53%

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना: 47%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर.

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.

नोट: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).