क्रिकेट

IPL 2023, RR vs SRH Free Live Streaming Online on JioCinema: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम में खेला जाएगा मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें टीवी या मोबाइल पर लाइव

भारत में TATA IPL 2023 के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार Viacom 18 के OTT प्लेटफॉर्म JioCinema के पास हैं, जो भारत में आरआर बनाम एसआरएच मैच नंबर 52 की लाइव स्ट्रीमिंग भोजपुरी और पंजाबी सहित 12 भाषाओं में देखने के लिए प्रशंसक JioCinema ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं. यह एक बराबरी की लड़ाई है.

IPL 2023, RR vs SRH Free Live Streaming Online on JioCinema: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम में खेला जाएगा मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें टीवी या मोबाइल पर लाइव
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

07 मई (रविवार) को आईपीएल 2023 मैच नंबर 52 आरआर बनाम एसआरएच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा,जिसका टॉस 07:00 बजे होगा. राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए आईपीएल 2023 अभियान पटरी पर जाता दिख रहा है. संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम ने 10 मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है और वर्तमान में 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. टीम में फिलहाल हार का सिलसिला तोड़ने की ओर देख रहा है. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर प्रसारण संबंधित जानकारियों के लिए नीचे स्क्रॉल करे. यह भी पढ़ें: आज शाम में राजस्थान से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटसी प्लेइंग इलेवन

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का अभियान अच्छा नहीं चल रहा है और 2016 के आईपीएल विजेता नौ में से तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ तालिका के निचले आधे हिस्से में हैं. टीम ने हाल ही में एक और रिकॉर्ड बनाया जब वे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार गए थे. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह और नितीश राणा के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर 171 रन बनाए. 172 रनों का पीछा करते हुए, हैदराबाद के बल्लेबाज बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे क्योंकि वे 166 रन पर आउट हो गए.

टाटा आईपीएल 2023 मैच नंबर 52 आरआर बनाम एसआरएच कब और कहां खेला जाएगा? मैच का स्थान और समय

07 मई (रविवार) को आईपीएल 2023 मैच नंबर 52 आरआर बनाम एसआरएच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा,जिसका टॉस 07:00 बजे होगा.

टाटा आईपीएल 2023 मैच नंबर 52 आरआर बनाम एसआरएच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में टाटा आईपीएल 2023 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत में टीवी पर आरआर बनाम एसआरएच मैच नंबर 52 का सीधा प्रसारण देखने के लिए प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों Star Sports 1/HD, Star Sports Select 1/HD, Star Gold/HD और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 पर ट्यून कर सकते हैं, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार जलशा मूवीज/एचडी चैनलों पर क्षेत्रीय कमेन्ट्री के साथ भी उपलब्ध होगा.

टाटा आईपीएल 2023 मैच नंबर 52 आरआर बनाम एसआरएच की मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में TATA IPL 2023 के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार Viacom 18 के OTT प्लेटफॉर्म JioCinema के पास  हैं, जो भारत में आरआर बनाम एसआरएच मैच नंबर 52 की लाइव स्ट्रीमिंग भोजपुरी और पंजाबी सहित 12 भाषाओं में देखने के लिए प्रशंसक JioCinema ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं. यह एक बराबरी की लड़ाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).