IND vs ENG 1st Test 2025 Day 5 Scorecard, Tea Break: बारिश के चलते रुका मैच, इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर बनाए 269 रन, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की तलाश
पांचवें दिन के दूसरे सत्र की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58.3 ओवर में 269 रन बना लिए हैं और उसके सिर्फ 4 विकेट गिरे हैं. अब इंग्लैंड को जीत के लिए महज 102 रनों की जरूरत है और उसके पास 37.3 ओवर बचे हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पांचवें दिन के दूसरे सत्र की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58.3 ओवर में 269 रन बना लिए हैं और उसके सिर्फ 4 विकेट गिरे हैं. अब इंग्लैंड को जीत के लिए महज 102 रनों की जरूरत है और उसके पास 37.3 ओवर बचे हैं. बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 170 गेंदों पर 149 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 21 चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं ज़ैक क्रॉली ने 65 रन बनाए। हालांकि इंग्लैंड ने कुछ जल्दी विकेट गंवाए और एक समय 253 पर उसके चार बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे. जो रूट (14*) और कप्तान बेन स्टोक्स (13*) क्रीज़ पर हैं और टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हैं. लंच ब्रेक तक, इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए बनाए 117 रन, बेन डकेट ने जड़ा अर्धशतक, भारत को विकेट की तलाश, यहां देखें 5वें दिन का स्कोरकार्ड
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो सफलताएं अर्जित कीं. लेकिन जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा जैसे प्रमुख गेंदबाज़ अब तक विकेट लेने में असफल रहे हैं. मैच अब रोमांचक मोड़ पर है और अंतिम सत्र निर्णायक होगा.
भारत की दूसरी पारी
टीम इंडिया की पहली पारी
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

