IND vs ENG 1st Test 2025 Day 5 Scorecard, Lunch Break: लंच ब्रेक तक, इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए बनाए 117 रन, बेन डकेट ने जड़ा अर्धशतक, भारत को विकेट की तलाश, यहां देखें 5वें दिन का स्कोरकार्ड
पांचवें दिन पहले सेशन तक इंग्लैंड बिना कोई विकेट गंवाए 117 रन बना चुका है. 371 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम को अब जीत के लिए 254 रन और चाहिए जबकि भारत को 10 विकेट चटकाने हैं. इंग्लैंड की ओर से ज़ैक क्रॉली 42 रन और बेन डकेट 64 रन बनाकर नाबाद हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. जिसके पांचवें दिन पहले सेशन तक इंग्लैंड बिना कोई विकेट गंवाए 117 रन बना चुका है. 371 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम को अब जीत के लिए 254 रन और चाहिए जबकि भारत को 10 विकेट चटकाने हैं. इंग्लैंड की ओर से ज़ैक क्रॉली 42 रन और बेन डकेट 64 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाज़ों ने अब तक 30 ओवरों में टीम को ठोस शुरुआत दिलाई है. भारतीय गेंदबाज़ों को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सधी हुई गेंदबाज़ी की लेकिन विकेट नहीं निकाल सके. प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर थोड़े महंगे साबित हुए. रवींद्र जडेजा ने भी चार ओवर में सिर्फ 9 रन दिए पर सफलता हाथ नहीं लगी. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में जड़ा शतक, कई दिग्गजों के ऐतिहासिक कारनामों को किया अपने नाम
भारत की दूसरी पारी
टीम इंडिया की पहली पारी
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

