How Much Tax Cricketers Pay On Luxury Gifts? क्रिकेटरों को मिलने वाले लग्ज़री गिफ्ट्स पर लगता हैं मोटी इनकम टैक्स, जानिए क्या हैं टैक्सेबल अमाउंट कैलकुलेट करने का नियम

हाल ही में इसका उदाहरण भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्हें 2025 एशिया कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें एक लग्ज़री Haval H9 कार उपहार में दी गई. हालांकि ऐसे गिफ्ट्स प्रशंसा और सम्मान का प्रतीक होते हैं, लेकिन भारतीय इनकम टैक्स कानूनों के तहत ये पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होते है.

अभिषेक शर्मा और HAVAL H9 कार(Photo Credit:X@Vamsii147)

How Much Tax Cricketers Pay On Luxury Gifts? भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन या टूर्नामेंट जीतने के लिए अक्सर लग्ज़री गिफ्ट्स दिए जाते हैं, जैसे कि कार, बाइक या अन्य उच्च मूल्य वाले आइटम हैं. हाल ही में इसका उदाहरण भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्हें 2025 एशिया कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें एक लग्ज़री Haval H9 कार उपहार में दी गई. हालांकि ऐसे गिफ्ट्स प्रशंसा और सम्मान का प्रतीक होते हैं, लेकिन भारतीय इनकम टैक्स कानूनों के तहत ये पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होते है. एशिया कप ही नहीं, लग्जरी कार भी जीते अभिषेक शर्मा! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली हावल एच9 एसयूवी, जानें कितनी है कीमत

इनकम टैक्स नियमों के तहत टैक्सेबिलिटी

इनकम टैक्स नियम स्पष्ट रूप से बताते हैं कि गैर-संबंधियों से प्राप्त गिफ्ट्स उनके मार्केट वैल्यू पर टैक्सेबल होते हैं. इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किसी कंपनी, ब्रांड, उद्योगपति, फैन या किसी अन्य गैर-संबंधी से गिफ्ट प्राप्त करता है, तो उस गिफ्ट का वर्तमान मार्केट वैल्यू उस व्यक्ति की टैक्सेबल इनकम में जोड़ दिया जाता है. यह नियम कार, बाइक और अन्य लग्ज़री आइटम्स पर भी लागू होता है. हालांकि माता-पिता, भाई-बहन या पति/पत्नी जैसे करीबी रिश्तेदारों से प्राप्त गिफ्ट्स टैक्स से मुक्त होते हैं.

क्या हैं टैक्स दरें

कई क्रिकेटर उच्चतम टैक्स ब्रैकेट (30%) में आते हैं, इसलिए गिफ्ट का मूल्य उनकी इनकम में जोड़कर उसी अनुपात में टैक्स लगाया जाता है. इसके अलावा 4% हेल्थ और एजुकेशन सेस भी लगाया जाता है, जिससे प्रभावी टैक्स दर लगभग 31.2% हो जाती है. उदाहरण के लिए, यदि किसी क्रिकेटर को 20 लाख रुपये मूल्य की कार गिफ्ट में मिलती है, तो उस पर टैक्स देयता लगभग 6.24 लाख रुपये होगी. इसका मतलब यह है कि भले ही गिफ्ट किसी और द्वारा दिया गया हो, टैक्स का जिम्मा गिफ्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पर ही होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड