LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 32वां मुकाबला आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में वापसी के इरादे से उतरी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Lucknow Weather Update: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs RR 32nd T20 Match Playing)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर.

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और शिमरन हेटमायर जैसे बल्लेबाज हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड