LSG vs RCB TATA IPL 2025 Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर क्वालीफायर 1 के लिए किया क्वालीफाई, जितेश शर्मा ने खेला मैच जिताऊ पारी, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड
LSG ने ऋषभ पंत के नाबाद शतक और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में RCB ने विराट कोहली और जितेश शर्मा की विस्फोटक पारियों की मदद से यह लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Match Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 70वां मुकाबला लखनऊ(Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम( Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 70वां मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर साबित हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया. लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए LSG ने ऋषभ पंत के नाबाद शतक और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में RCB ने विराट कोहली और जितेश शर्मा की विस्फोटक पारियों की मदद से यह लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 228 रनों का पहाड़ों जैसा लक्ष्य, रिषभ पंत ने ठोका शतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए LSG की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए मात्र 61 गेंदों में 118 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के और 9 चौके जड़े. मिचेल मार्श ने भी 37 गेंदों पर 67 रन बनाए और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, LSG के गेंदबाज़ इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके. गेंदबाज़ी में नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारीयो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला.
RCB की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज़ में की। कोहली ने मात्र 30 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. लेकिन असली तूफान आया विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा के रूप में, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 85 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. उनके साथ मयंक अग्रवाल ने भी 23 गेंदों पर 41 रनों की उपयोगी पारी खेली. इस जीत के साथ RCB ने न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मज़बूत की, बल्कि ऋषभ पंत के यादगार शतक को भी फीका कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

