LSG vs RCB TATA IPL 2025 Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला 09 मई(शुक्रवार) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Indian Premier League (IPL) 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 59वां मुकाबला लखनऊ(Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम( Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन बेंगलुरु के लिए यह प्लेऑफ की मुहर लगाने का सुनहरा मौका होगा. राजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने अब तक सभी छह मुकाबले घर से बाहर जीतकर बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है. टीम के खाते में 11 मैचों में 16 अंक हैं और अगर वो लखनऊ को हरा देती है, तो उनका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले में टीम को देवदत्त पडिक्कल की कमी खलेगी, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच आईपीएल पर संकट, रद्द या दूसरे देश में शिफ्ट होने की संभावना बढ़ी; रिपोर्ट्स
वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. 11 मैचों में महज़ 10 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में संघर्ष कर रही है और अगर यहां से एक भी मैच हारी, तो सीधा टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में लखनऊ को अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे ताकि प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रख सके. टीम के बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा ताकि इस अहम मुकाबले में जीत दर्ज की जा सके.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LSG vs RCB Head-to-Head Record): आईपीएल इतिहास में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 बार सफलता मिली है. ऐसे में मनोवैज्ञानिक बढ़त बेंगलुरु के पास है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह मुकाबला काफी कांटे का हो सकता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रमुख खिलाड़ी (LSG vs RCB IPL 2025 Key Players): इस मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी, उनमें क्रुणाल पांड्या, मिशेल मार्श, ऐडन मार्करम, विराट कोहली, निकोलस पूरन और जोश हेज़लवुड शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से मैच की दिशा और दशा बदलने का माद्दा रखते हैं.
वो मिनी बैटल्स जो कर सकती हैं मुकाबले को दिलचस्प (LSG vs RCB IPL 2025 Key Battles): विराट कोहली इस सीज़न जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और लखनऊ के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. वहीं, लखनऊ के टॉप ऑर्डर मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम भी शानदार लय में हैं. इन बल्लेबाजों और आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बीच की टक्कर इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला 09 मई(शुक्रवार) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.
LSG बनाम RCB IPL 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में आईपीएल 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. दर्शक इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Star Sports के HD और SD चैनलों पर देख सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेटेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख सलाम, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, अवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, युवराज चौधरी, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

