LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 68वां मुकाबला कल यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 13 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: आईपीएल में लगातार चौथी बार ये कारनामा कर सकते विराट कोहली, महज इतना रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (LSG vs PBKS Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पंजाब किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 मैच अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों मुकाबले भी पंजाब किंग्स ने जीते थे. लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत आईपीएल 2024 में मिली थी.

पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में पंजाब किंग्स वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, कूपर कॉनॉली और शशांक सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. टीम की गेंदबाजी उस मुकाबले में बेहद कमजोर नजर आई थी. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, ऋषभ पंत और आयुष बदोनी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Ekana Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला कल यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच काली मिट्टी से बनी हुई है, जिस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग और उछाल मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स हावी हो जाते हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में यहां बल्लेबाजों ने भी खूब रन बनाए हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है.

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला कल यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 23 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (LSG vs PBKS Match Key Players To Watch Out)

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 169.72 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं. वहीं, निकोलस पूरन के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 210 रन निकले हैं. पंजाब किंग्स के लिए कूपर कॉनॉली ने पिछले 10 मैचों में 162.22 की स्ट्राइक रेट से 365 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने पिछले 10 मैचों में 11 विकेट झटके हैं. वहीं, अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (LSG vs PBKS Live Streaming And Telecast Details)

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs PBKS 68th T20 Match Playing Prediction)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत ब्रार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.