क्रिकेट

LSG vs CSK TATA IPL 2025 Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 28वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

LSG vs CSK TATA IPL 2025 Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 28वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का सातवां मैच होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत और 2 में हार का सामना किया है. इसके अलावा अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. ऋषभ पंत के हाथों में लखनऊ की कमान होगी. ऐसे में आज वे चेन्नई के खिलाफ अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. चेन्नई ने अब तक 6 मैच खेला है. जिसमें एक  में जीत दर्ज की है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आज वे लखनऊ के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. एमएस धोनी चेन्नई की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: TATA IPL Points Table 2025 Update: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के 'विजय रथ' पर लगाया ब्रेक, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग, यहां देखें इंडियन प्रीमियर लीग का अपडेटेड अंक तालिका और अन्य टीमों का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 30वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 के 30वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ, मिशेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शीन कुलकर्णी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, दीपक हुडा, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, शेख रशीद, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी

 

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 07:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).