Lowest Totals Defended in IPL: पंजाब किंग्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद तक, इन टीमों ने सबसे कम स्कोर का किया है बचाव
टाटा आईपीएल 2025 में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया. श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हरा दिया. 2008 में शुरू हुए टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी आईपीएल टीम द्वारा बचाव किया गया यह सबसे कम स्कोर था.
Lowest Totals Defended in IPL: टाटा आईपीएल 2025 में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया. श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हरा दिया. 2008 में शुरू हुए टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी आईपीएल टीम द्वारा बचाव किया गया यह सबसे कम स्कोर था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स जब 111 रन पर ऑल आउट हुई थी. तो इस बार पर चर्चा हुई की कितना जल्दी कोलकाता मैच को खत्म करेगी. लेकिन कोलकाता आधी पारी में पंजाब के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और विकेट चटकाए. कोलकाता की 112 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवर में 95 रन पर सिमट गई. इससे पहले आईपीएल में अब तक का सबसे कम स्कोर 116/9 था. जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 के संस्करण में डिफेंड किया था. लेकिन पंजाब ने इसे तोड़ दिया है.
पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर का बचाओ करने वाली टीम बन गई है.
आईपीएल में सबसे कम स्कोर का बचाव
111 - पीबीकेएस बनाम केकेआर, मुल्लांपुर, 2025
116/9 - सीएसके बनाम पीबीकेएस, डरबन, 2009
118 - एसआरएच बनाम एमआई, मुंबई डब्ल्यूएस, 2018
119/8 - पीबीकेएस बनाम एमआई, डरबन, 2009
119/8 - एसआरएच बनाम पीडब्ल्यूआई, पुणे, 2013
*बारिश से प्रभावित खेल शामिल नहीं हैं
युजवेंद्र चहल ने की शानदार गेंदबाजी
युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार वापसी करते हुए 4/28 के शानदार आंकड़े के साथ मेजबान टीम को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एक कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में जीत दिलाई. 16 ओवर में पंजाब को 111 रनों पर रोकने के बाद केकेआर सात ओवर में दो विकेट पर 60 रन बनाकर जीत की ओर अग्रसर दिख रहा था. इसके बाद चहल ने केकेआर के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया और पंजाब को एक अप्रत्याशित लेकिन रोमांचक जीत दिलाई. केकेआर की टीम 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई.
इससे पहले पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 39 रन से 15.3 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसमें हर्षित राणा ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य (22) और प्रभसिमरन सिंह (30) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में चहल के अलावा मार्को जैन्सन ने तीन विकेट चटकाए.
नोट: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

