Most Economical Spell in T20 WC History: लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप के इतिहास में डाली सबसे किफायती स्पेल, PNG के खिलाफ मैच में बिना कोई रन दिए झटके तीन विकेट, देखें वीडियो

NZ vs PNG T20 World Cup 2024: 17 जून को न्यूजीलैंड बनाम पीएनजी मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाजी की है, पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटक कर कमाल कर दिया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने गंभीर गति से गेंदबाजी की और पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाजों को परेशान किया, जिनमें से कोई भी उनकी गेंदबाजी पर बल्ले से एक भी रन नहीं बना सका. फर्ग्यूसन मेंस टी20 विश्व कप मैच में चार मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए है, उन्होंने टी20 में सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के लिए साद बिन जफर को भी पीछे छोड़ दिया. उन्होंने असद वाला, चार्ल्स अमिनी और चाड सोपर के विकेट लिए थे.

लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप के इतिहास में डाली सबसे किफायती स्पेल

वीडियो देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)