क्रिकेट

बांग्लादेश लौटने के बाद Mustafizur Rahman ने कहा- लगातार बायो बबल में रहना बेहद थकाऊ

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान पिछले पांच महीने से भी अधिक समय से बायो बबल में रहने के बाद 'बहुत थका हुआ' महसूस कर रहे हैं. मुस्ताफिजुर को इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद ही केवल ब्रेक मिला था.

बांग्लादेश लौटने के बाद Mustafizur Rahman ने कहा- लगातार बायो बबल में रहना बेहद थकाऊ
मुस्ताफिजुर रहमान (Photo Credits: Getty Images)

ढाका, 8 मई: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान पिछले पांच महीने से भी अधिक समय से बायो बबल में रहने के बाद 'बहुत थका हुआ' महसूस कर रहे हैं. मुस्ताफिजुर को इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद ही केवल ब्रेक मिला था. आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद वह क्वारंटीन में हैं. इस बायो बबल के बाद उन्हें श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी बायो बबल में रहना होगा.

मुस्ताफिजुर ने होटल से क्रिकबज से कहा, " यह बहुत थकान देने वाला (बायो-बबल में लगातार रहना) है और यह दिन-ब-दिन और मुश्किल होता जा रहा है."

यह भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आए Rishabh Pant, इस संस्था के जरिए कर रहे हैं लोगों की मदद

उन्होंने कहा, " होटल का कमरा और स्थल. आप एक ही दिनचर्या का आनंद कब तक ले सकते हैं? यह सभी एक ही (कोविड-19 प्रोटोकॉल) है, चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल. यह सभी के लिए मुश्किल है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).