Live Cricket Streaming of India Women vs Sri Lanka Women ICC Women’s T20 World Cup 2020 Match: आज श्रीलंका की टीम से भिड़ेगी भारतीय टीम, Hotstar और Star Sports पर ऐसे देखें लाइव

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जंक्शन ओवल मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान जहां मध्यक्रम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, वहीं विपक्षी टीम की कमान चमारी अटापट्टू के हाथों में है.

हरमनप्रीत कौर और चमारी अटापट्टू (Photo Credits: Getty Images)

ICC Women's T20 World Cup 2020 IND(W) vs SL(W): ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जंक्शन ओवल मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान जहां मध्यक्रम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है, वहीं विपक्षी टीम की कमान चमारी अटापट्टू (Chamari Atapattu) के हाथों में है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा, वहीं दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए मैदान में सुबह 9.00 बजे आएंगी. इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन चैनल पर लाइव देश सकते हैं. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बता दें कि आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने अबतक अपने तीनों मुकाबले में जीत हासिल की है. टीम ने पहले मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया. उसके बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को क्रमशः 18 और चार रनों से मात शिकस्त दी. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी महिला टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी. टीम के लिए जेस केर ने 19 गेंद में छह चौके की मदद से 34 रन की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली. भारत के लिए दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और राधा यादव ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की थी.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand Clash in ICC Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर) हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, रिचा घोष, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव.

श्रीलंका- हर्षिथा माधवी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), नीलाक्षी डि सिल्वा, कवीशा दिलहारी, अमा कंचाना, हंसिमा करुणारत्ने. अचिनी कुलसूर्या, सुगंधिका कुमारी, हसिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधिनी, शशिकला श्रीवर्धने, अनुष्का संजीवनी, स्थ्या संदीपनी, दिलानी मानोदारा, उमेशा थिमाशिनी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें AUS बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\