क्रिकेट

Live Cricket Streaming of India vs England 1st ODI 2021: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

पहले वनडे मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर एक बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 1.30 बजे से किया जाएगा. कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए वनडे सीरीज में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी.

Live Cricket Streaming of India vs England 1st ODI 2021: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: PTI)

India vs England 1st ODI Match 2021: टेस्ट और T20 सीरीज के सफल समापन के बाद भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मंगलवार यानी आज से तीन मैचों की वनडे श्रृंखला की शुरुआत हो रही है. वनडे श्रृंखला के सभी मुकाबले पुणे (Pune) स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले जाएंगे. पहले वनडे मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर एक बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 1.30 बजे से किया जाएगा. कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए वनडे सीरीज में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी.

वनडे श्रृंखला में टीम इंडिया की कमान जहां स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में है, वहीं मेहमान टीम की कमान 2019 वर्ल्ड कप के विजेता इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के हाथों में है. पहले वनडे मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD पर हिंदी और इंग्लिश भाषाओें में देख सकते हैं. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st ODI 2021: कैसा रहेगा पुणे का मौसम? जानें पिच रिपोर्ट और भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

बता दें कि वनडे श्रृंखला से पहले दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट और पांच मैचों की T20 सीरीज खेली गई थी. टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने जहां 3-1 से अपने नाम किया, वहीं T20 सीरीज पर 3-2 से अपना कब्जा जमाया.

गौरतलब हो कि जून 2019 के बाद यह पहला मौका है जब भारत और इंग्लैंड की टीम वनडे मैच के लिए मैदान में उतर रही है. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में खेला गया था. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से शिकस्त दी थी.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोश बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंगसन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, आर. टॉपले और मार्क वुड.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).