India vs England 3rd Test 2021 Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी आज अहमदाबाद स्थित नवनिर्मित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दिन-रात्री मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर दो बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 2:30 बजे से शुरू होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Facebook)

Ind vs Eng 3rd Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी आज अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नवनिर्मित सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा. इस दिन-रात्री मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में दोपहर दो बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 2:30 बजे से शुरू होगा.

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की अगुवाई जहां स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के हाथों में हैं. इस मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में पर हिंदी और इंग्लिश भाषाओें में देख सकते हैं. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd Test: तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले कप्तान कोहली ने Day-Night टेस्ट को लेकर ये कहा

गौरतलब हो कि दोनों टीमों फिलहाल इस टेस्ट श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम ने भारत को पहले टेस्ट मुकाबले में जहां 227 रनों से हराया था, वहीं टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में पलटवार करते हुए इंग्लैंड को 317 रनों से शिकस्त दी थी. सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैच चेन्नई (Chennai) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए थे.

बता दें कि दोनों ही टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के इस श्रृंखला के बचे दोनों मुकाबले काफी अहम हैं. इस सीरीज के बचे दोनों ही मुकाबलों में जीत-हार के फैसले से टेस्ट चैंपियनशिप के समीकरण भी बदलेंगे तो वहीं आईसीसी रैंकिंग में भी फर्क पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd Test 2021: तीसरे टेस्ट मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं कप्तान विराट कोहली, देखें लिस्ट

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/उमेश यादव.

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉउली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\