क्रिकेट

Live Cricket Streaming of England vs South Africa ICC World Cup 2019: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के उद्घाटन मैच में आज यानि गुरुवार को मेजबान टीम इंग्लैंड (England) का सामना लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ है.

Live Cricket Streaming of England vs South Africa ICC World Cup 2019: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: File Photo)

Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के उद्घाटन मैच में आज यानि गुरुवार को मेजबान टीम इंग्लैंड (England) का सामना लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, वहीं टॉस 2:30 बजे तक किया जाएगा. आप England vs South Africa के मैच को ऑनलाइन HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं. 

मेजबान टीम इंग्लैंड जानती है कि यह वर्ल्ड कप जीतने का उसके पास सुनहरा मौका है और इसलिए वह किसी भी लापरवाही से बचते हुए अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. बता दें कि मेजबान टीम ने क्रिकेट के इतिहास में आज तक एक बार भी क्रिकेट विश्वकप नहीं जीत पाई है. टीम के पास कप्तान इयोन मोर्गन, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं. जो मैच का रुख का रुख बदलने में माहिर हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Opening Party: वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, महारानी एलिजाबेथ से मिले विराट कोहली समेत सभी टीमों के कप्तान, देखें तस्वीरें

वहीं बात करें दक्षिण अफ्रीका की तो मेहमान टीम के लिए भी यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है. मेहमान टीम के पास कप्तान फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, रैसी वान डेर डुसैन जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. जो मैच का रुख बदलने में महारथ हासिल रखते हैं. बता दें कि अफ्रीकी टीम भी आज तक वर्ल्ड कप के इतिहास में क्रिकेट विश्वकप नहीं जीत पाई है.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

इंग्लैंडः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर.

दक्षिण अफ्रीकाः फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, जेपी डुमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).