Live Cricket Streaming and Score India vs West Indies 3rd ODI Match: भारत बनाम वेस्टइंडीज 2019 के तीसरे वनडे मैच को आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज दोपहर 1.30 बजे से कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं दोनों टीमों के कप्तान मैदान में टॉस के लिए 1.00 बजे आएंगे.

ऋषभ पंत और शाई होप (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 3rd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज दोपहर 1.30 बजे से कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जाएगा, वहीं दोनों टीमों के कप्तान मैदान में टॉस के लिए 1.00 बजे आएंगे. बता दें की दोनों ही टीमें फिलहाल इस सीरीज में एक-एक से बराबरी पर चल रही हैं. भारत अगर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने में कामयाब होता है तो यह उसकी वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज होगी. आप India vs West Indies के मैच को ऑनलाइन Star Sports पर देख सकते हैं.

वर्ल्ड नंबर नौ विंडीज ने चेन्नई में पहला वनडे आठ विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी. अब देखना यह है कि वेस्टइंडीज की टीम 17 साल बाद भारत को किसी वनडे सीरीज में हरा पाती है या नहीं. लेकिन वर्ल्ड नंबर-2 भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में जोरदाकर वापसी की और 107 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. मेजबान टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. दोनों दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 227 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी किए थे. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

रोहित ने सीरीज के दो मैचों में अब तक 36 और 159 रनों की पारी खेली है जबकि राहुल ने छह और 102 रनों की पारी खेली है. मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में असफल रहे हैं. पहले मैच में चार रन बनाने के अलावा दूसरे मैच में वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे. हालांकि श्रेय अय्यर और ऋषभ पंत अच्छा खेल रहे हैं. गेंदबाजी में चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल किए गए नवदीप सैनी इस मैच से अपने वनडे करियर में पदार्पण कर सकते हैं. वहीं, दूसरे मैच में शानदार हैट्रिक लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इस मैच में भी अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं. कुलदीप ने अब तक वनड में 99 विकेट हासिल किए हैं और वह विकेटों का शतक लगाने से मात्र एक विकेट दूर हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI 2019: मैच से पहले कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर और भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे ने टेबल टेनिस में आजमाए हाथ

मेजबान टीम के लिए इस समय खराब फील्डिंग सबसे बड़ा चिंता का कारण बना हुआ है. टीम के खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए हैं, जिससे खुद कप्तान कोहली भी निराश हैं. उन्होंने दूसरे वनडे के बाद कहा था कि टीम को फील्डिंग में सुधार करना होगा. दूसरी तरफ, विंडीज की टीम भी टी-20 सीरीज हारने के बाद वनडे सीरीज जीतना चाहेगी. वनडे की तरह ही टी-20 में भी मेहमान टीम 1-1 से बराबरी पर थी, लेकिन आखिरी मैच गंवाने के कारण उसे सीरीज से हाथ धोना पड़ा था. कैरेबियाई टीम अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगी क्योंकि दूसरे मैच में भारत ने उसकी कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाकर बोर्ड पर 387 रन टांग दिए थे.

गेंदबाजी के अलावा टीम को बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायेर और शे होप से बड़ी उम्मीदें होंगी. दोनों बल्लेबाजों ने पहले वनडे में शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा टीम को अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना होगा. बाराबाती मैदान बल्लेबाजों के अनुकूल रहने वाला है और इसलिए यहां पर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है. इस मैदान पर भारत को रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है और टीम ने विंडीज के खिलाफ अब तक यहां तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसने कैरेबियाई टीम को धूल चटाई है. भारत ने बाराबती स्टेडियम में 16 वनडे मैच खेले हैं और इसमें उसने 12 मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर.

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनीए एम्ब्रीस, शाई होप, खैरी पिएरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायेर, इविन लुइस, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श जूनियर.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\