Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 2nd Test Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2020 के दूसरे टेस्ट मैच को आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा और आखिरी मुकाबला 29 फरवरी यानि शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है, वहीं विपक्षी टीम की कमान केन विलियमसन के हाथों में है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा और आखिरी मुकाबला 29 फरवरी यानि शनिवार को क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में है, वहीं विपक्षी टीम की कमान केन विलियमसन (Kane Williamson) के हाथों में है. इस मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार तड़के सुबह चार बजे से किया जाएगा, वहीं दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में 3.30 बजे आएंगे. बात करें विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के बारे में तो टीम ने इस दौरे की शुरुआत में न्यूजीलैंड को T20 में 5-0 से करारी शिकस्त दी थी लेकिन कीवी टीम ने वनडे में वापसी करते हुए सीरीज 3-0 से जीती थी. आप India vs New Zealand के मैच को ऑनलाइन Star Sports पर देख सकते हैं.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन (Wellington) के बेसिन रिजर्व मैदान (Basin Reserve Cricket Ground) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने भारत को एक दिन शेष रहते 10 विकेट से करारी मात दी थी. वेलिंगटन में कीवी टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. टीम इंडिया पहली पारी में महज 165 रन पर ऑल आउट हो गई थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020: दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व रवि शास्त्री ने रविचंद्रन अश्विन और पृथ्वी शॉ को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज गेंदबाज टिम साउथी ने जहां 20.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की, वहीं अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने 16 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 39 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की थी. इन गेदबाजों के अलावा टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट झटका, वहीं एजाज पटेल ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रन आउट किया.

मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 89 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. विलियमसन ने इस दौरान 153 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए. केन विलियमसन के अलावा टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 71 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 44 और निचले क्रम में काइल जैमिसन ने 45 गेंद में चार छक्के और एक चौका की मदद से 44 रन की तेज पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020: क्राइस्टचर्च में टर्बो टच में दिखी भारतीय टीम, देखें प्रैक्टिस सेशन का अनोखा वीडियो

भारतीय टीम के लिए पहली पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 22.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 68 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. शर्मा के अलावा टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी के आधार पर 183 रन की बढ़त बनाने में कामयाब रही थी. टीम इंडिया दूसरी पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और 191 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत द्वारा दूसरी पारी में दिए गए नौ रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने बिना कोई विकेट गवांए प्राप्त कर लिया था.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य राहणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, उमेश यादव.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ट्रेंट बाउल्ट, कोलीन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, टॉम लाथम, डार्ली मिशेल, हेनरी निकोलस, एजाज पटेल, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वेग्नर, बीजे वाटलिंग.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\