Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 5th ODI Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2019 के पांचवे वनडे मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाना है. बता दें कि भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाते हुए पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी है.

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से छिनी सीरीज (Photo Credits: BCCI Twitter)

India vs New Zealand 5th ODI 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाना है. बता दें कि भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाते हुए पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी है, लेकिन भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली के अनुपस्थिति में टीम इंडिया को मेजबान टीम ने चौथे वनडे मैच में आठ विकेट से करारी मात दी थी. रविवार को वेलिंग्टन में जहां मेजबान टीम आखिरी वनडे जीतकर सीरीज में अपना आत्म सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी वहीं भारतीय टीम चौथे मैच में मिली हार का बदला लेने के लिए कीवी टीम को टक्कर देगी.

बता दें कि पांचवे वनडे मैच से पहले मेजबान टीम के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं. जी हां मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान घायल हो गए थे. वो आखिरी मैच में मैदान पर उतरेंगे या नहीं ये मैच शुरू होने के कुछ देर पहले ही पता चलेगा. कीवी टीम ने गुप्टिल के विकल्प के तौर पर टीम में कॉलिन मुनरो (Colin Munro) को शामिल किया है.

यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान कोहली से जुड़ी वो बातें जो बहुत कम लोगों को हैं पता

ज्ञात हो कि भारतीय टीम ने मेजबान टीम को पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुईस मेथड से आठ विकेट से हराया था. वहीं दूसरे वनडे मैच में मेजबान टीम भारतीय टीम द्वारा दिए गए 324 रन के लक्ष्य के सामने 40.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी. तीसरे मैच में विराट सेना ने कीवी टीम द्वारा दिए गए 243 रन के स्कोर को 43 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली थी. वहीं चौथे वनडे मैच में मेजबान टीम ने वापसी करते हुए भारत को आठ विकेट से करारी मात दी थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

संभावित टीम इस प्रकार है-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद.

बता दें कि यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 7.30 बजे शूरू होगा. इस मैच को आप Hotstar पर लाइव देख सकते हैं.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, मिशेल सैंटनर, टॉड एसले और ट्रेंट बोल्ट.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\