Live Cricket Streaming and Score India vs Australia 3rd Test Match, Day 2: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2018 के तीसरे टेस्ट मैच को आप Sony Liv पर देख सकते हैं लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा.

चेतेश्वर पुजारा (Photo Credit-PTI)

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के नाम रहा. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भी इस मैच में हाथ दिखाए. इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए. बुधवार को दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 66 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत ने इस मैच में नई सलामी जोड़ी को आजमाया. मयंक के साथ पारी की शुरुआत करने आए हनुमा विहारी ने धैर्य के साथ शुरुआत की. मयंक लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे तो वहीं विहारी ने गेंद को पुराना करने का जिम्मा उठाया. उन्होंने खाता खोलने के लिए 22 गेंदे खेलीं. पैट कमिंस ने फिंच के हाथों विहारी को कैच करा उनकी 66 गेंदों में आठ रनों की पारी का अंत किया. विहारी का विकेट 40 के कुल स्कोर पर गिरा. पहले सत्र का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 3rd Test: वी वी एस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पछाड़, कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास

दूसरे सत्र में मयंक ने संयम के साथ बल्लेबाजी करना जारी रखा. वह अपने पहले मैच में रन बनाने की जल्दबाजी में नहीं थे और गेंद से हिसाब से अपना खेल खेल रहे थे. उन्होंने इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया. अभी तक भारत के सभी बल्लेबाजों पर हावी रहने वाले नाथन लॉयन को भी मयंक ने अच्छे से खेला और उन्हीं की गेंद पर चौका मार अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

उन्होंने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को भी कमिंस ने तोड़ा. तेज गेंदबाज ने 123 के कुल स्कोर पर मयंक को विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया. कमिंस की लेग स्टम्प पर पटकी गई गेंद मयंक के ग्लव्स को छूती हुई पेन के दस्तानों में जा समाई. मयंक ने अपनी शानदार पारी में 161 गेंदें खेली जिनमें से आठ पर चौके और एक पर छक्का मारा. उन्होंने 76 रन बनाए। मयंक के आउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई.

बता दें कि यह मैच भारतीय समयनुसार सुबह 5.00 बजे शूरू होगा. इस मैच को आप Sony Liv पर लाइव देख सकते हैं.

मयंक के जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए पुजारा सिरदर्द बन गए. पुजारा ने अपने फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा. इसमें उन्हें कोहली का साथ मिला. दोनों ने तीसरे सत्र में मेजबान टीम के गेंदबाजों को मायूस करते हुए विकेट नहीं लेना दिया. दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर ली है. पुजारा ने अपनी पारी में अभी तक 200 गेंदें खेलीं हैं और छह चौके मारे हैं. अपने अर्धशतक से तीन रन दूर कप्तान ने भी छह चौके मारे हैं और 107 गेंदों का सामना किया है. आस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ कमिंस ही विकेट ले पाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\