Indian Cricketers List To Make T20I Debut In Zimbabwe: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के इन धुरंधर खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया डेब्यू; देखें लिस्ट

पिछले दो वर्षों के दौरान भारतीय टीम में कई नए चेहरों को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है. इनमें अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, साई सुदर्शन, अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे की धरती पर भारत के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला.

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Cricketers List To Make T20I Debut In Zimbabwe: भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ वर्षों में कई युवा खिलाड़ियों को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है. जिम्बाब्वे दौरा हमेशा से नए खिलाड़ियों के लिए खास साबित हुआ है. मौजूदा दौरे पर अशोक शर्मा और यश ठाकुर को भारत के लिए पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का अवसर मिला. हालांकि, वे ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे की धरती पर अपने टी20 करियर की शुरुआत की हो. Team India Next Match: जिम्बाब्वे दौरे के बाद कब और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? यहां जानें पूरा शेड्यूल

दरअसल, अब तक कुल 24 भारतीय क्रिकेटरों ने जिम्बाब्वे में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इस सूची में विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं. वहीं साल 2024 के बाद अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, साई सुदर्शन, अशोक शर्मा और यश ठाकुर सहित कई युवा खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की.

जिम्बाब्वे में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

विराट कोहली

नमन ओझा

रविचंद्रन अश्विन

अमित मिश्रा

स्टुअर्ट बिन्नी

मनीष पांडे

केदार जाधव

अक्षर पटेल

संदीप शर्मा

संजू सैमसन

ऋषि धवन

मनदीप सिंह

केएल राहुल

युजवेंद्र चहल

जयदेव उनादकट

धवल कुलकर्णी

बरिंदर सरन

अभिषेक शर्मा

ध्रुव जुरेल

रियान पराग

साई सुदर्शन

अशोक शर्मा

यश ठाकुर.

विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने भी जिम्बाब्वे में किया था टी20 डेब्यू

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2010 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. उस मैच में विराट पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और 26 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इसी मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.

पिछले दो वर्षों में कई युवाओं को मिला मौका

पिछले दो वर्षों के दौरान भारतीय टीम में कई नए चेहरों को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है. इनमें अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, साई सुदर्शन, अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे की धरती पर भारत के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला.

Share Now