यहां पढ़ें साल 2021 में भारत के लिए टेस्ट, वनडे और T20I क्रिकेट में किन-किन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 31 जुलाई: भारतीय युवा क्रिकेटरों के लिए साल 2021 बेहद सुनहरा रहा. इस साल के देश के लिए खबर लिखे जानें तक कुल 21 मुकाबले खेले गए. इस दौरान भारतीय टीम के लिए कुल 22 खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया. इसमें चार क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) और क्रमशः नौ-नौ खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (Twenty20 International) और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (One Day International) में डेब्यू में किया. बात करें देश के लिए इस साल सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाले सभी खिलाड़ियों के नामों के बारे में तो वो इस प्रकार हैं-

साल 2021 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

1- नवदीप सैनी (Navdeep Saini) - ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 7 से 11 जनवरी - सिडनी 2021

2- थंगरासू नटराजन (Thangarasu Natarajan) - ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 15-19 जनवरी - ब्रिस्बेन 2021

3- वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) - ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 15-19 जनवरी - ब्रिस्बेन 2021

4- अक्षर पटेल (Axar Patel) - भारत में इंग्लैंड के खिलाफ - 13-16 फरवरी - अहमदाबाद 2021

यह भी पढ़ें- छह गेंद पर छह छक्के लगाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज को BCCI से मिली धमकी, पढ़ें पूरी खबर

साल 2021 में भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

1- प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) - भारत में इंग्लैंड के खिलाफ - 23 मार्च - पुणे 2021

2- क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) - भारत में इंग्लैंड के खिलाफ - 23 मार्च - पुणे 2021

3- ईशान किशन - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 18 जुलाई - कोलंबो 2021

4- सूर्यकुमार यादव - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 18 जुलाई - कोलंबो 2021

5- संजू सैमसन (Sanju Samson) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

6- नितिश राणा - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

7- कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

8- चेतन सकारिया - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

9- राहुल चाहर (Rahul Chahar) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st Test Match 2021: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में इस मध्यक्रम बल्लेबाजी के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

साल 2021 में भारत के लिए T20I क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

1- ईशान किशन (Ishan Kishan) - भारत में इंग्लैंड के खिलाफ - 14 मार्च - अहमदाबाद 2021

2- सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) - भारत में इंग्लैंड के खिलाफ - 14 मार्च - अहमदाबाद 2021

3- पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 25 जुलाई - कोलंबो 2021

4- वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

5- ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

6- देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

7- नितीश राणा (Nitish Rana) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

8- चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 28 जुलाई - कोलंबो 2021

9- संदीप वॉरियर (Sandeep Warrier) - श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ - 29 जुलाई - कोलंबो 2021

बात करें टीम इंडिया के आगामी शेड्यूल के बारे में तो विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय A टीम इंग्लैंड में है. यहां मेहमान टीम को इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत चार अगस्त से होगी.