LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Streaming In India: लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

लाहौर कलंदर्स को अपने पिछले मुकाबले में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स को भी अपने पिछले मैच में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में वापसी के इरादे से उतरेंगी.

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lahore Qalandars vs Quetta Gladiators, Pakistan Super League 2026 26th Match Live Streaming And Free Telecast In India: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 26वां मुकाबला आज यानी 17 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (LHQ vs QTG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी है. लाहौर कलंदर्स 5 मुकाबलों में 2 जीत के साथ सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी तरफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स 6 मैचों में 2 जीत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है और टीम अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

लाहौर कलंदर्स को अपने पिछले मुकाबले में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स को भी अपने पिछले मैच में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में वापसी के इरादे से उतरेंगी.

हसन नवाज इस मुकाबले में अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. उन्होंने इस सीजन 6 मैचों में 234 रन बनाए हैं और टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई है. दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी लाहौर कलंदर्स के लिए गेंदबाजी में बड़ा हथियार हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं.

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच में हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए मुकाबला काफी कांटे का हो सकता है. दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लाहौर कलंदर्स ने 11 मैच जीते हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है. इस विकेट पर अच्छा स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाजों को शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना होगा.

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड (LHQ vs QTG Head To Head)

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लाहौर कलंदर्स ने 11 मैच जीते हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

कब और कहां देखें लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच?

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच यह मुकाबला आज कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन फैंस इसे फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs QTG 26th T20 Match Playing Prediction)

लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, आसिफ अली, दुनिथ वेलालागे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, उबैद शाह और डेनियल सैम्स.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: शमील हुसैन, सऊद शकील (कप्तान), रिली रोसो, हसन नवाज, ख्वाजा नफाय (विकेटकीपर), टॉम करन, जहांदाद खान, अहसान अली, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद और उस्मान तारीक.

नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट