लाथम ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पाक अधिकारियों को धन्यवाद दिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दुबई से उड़ान भरने के बाद बुधवार को ऑकलैंड पहुंच गई है और अब अगले 14 दिन वह अनिवार्य रूप से होटल में क्वारंटाइन में रहेगी. पिछले हफ्ते, न्यूजीलैंड क्रिकेट को उनकी सरकार से खतरे की सूचना मिलने के बाद पहले मैच से कुछ देर पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज को रद्द कर दिया गया था.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली, 22 सितम्बर: न्यूजीलैंड (New Zealand) क्रिकेट टीम दुबई (Dubai) से उड़ान भरने के बाद बुधवार को ऑकलैंड ( Auckland, ) पहुंच गई है और अब अगले 14 दिन वह अनिवार्य रूप से होटल में क्वारंटाइन में रहेगी. पिछले हफ्ते, न्यूजीलैंड क्रिकेट को उनकी सरकार से खतरे की सूचना मिलने के बाद पहले मैच से कुछ देर पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज को रद्द कर दिया गया था. यह भी पढ़े: एमसीसी ने खेल के नियमों में किया बदलाव, अब ‘बैट्समैन’ के बजाय ‘बैटर’ शब्द होगा इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार, 34 सदस्यीय दल के 24 सदस्य स्वदेश लौट चुके हैं जबकि बाकी यूएई और ओमान में अगले महीने होने वाले टूनार्मेंट के लिए न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप टीम में शामिल होंगे. न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम (Tom Latham) ने टीम के इन-हाउस मीडिया चैनल को बताया, हम निर्णय लेने के 24 घंटे बाद दुबई पहुंचने में कामयाब रहे. लोगों ने इसे थोड़ा अलग तरीके से देखा.

लाथम ने कीवी टीम को सुरक्षित रखने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों को धन्यवाद दिया. लाथम ने कहा, जब हम फैसले के बाद वहां थे, पाकिस्तान के अधिकारी शानदार थे. हमें निश्चित रूप से उन्हें धन्यवाद देना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट