Latest ICC ODI Batsmen Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व कप में अपनी शानदार फार्म के कारण आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग तालिका में अपने कप्तान विराट कोहली के करीब पहुंच गये हैं. कोहली ने बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि दूसरे नंबर पर काबिज उप कप्तान रोहित ने विश्व कप में रिकार्ड पांचवें शतक से दोनों के बीच अंतर कम कर दिया है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (File Photo)

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विश्व कप (World Cup) में अपनी शानदार फार्म के कारण आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग तालिका में अपने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के करीब पहुंच गये हैं. कोहली ने बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि दूसरे नंबर पर काबिज उप कप्तान रोहित ने विश्व कप में रिकार्ड पांचवें शतक से दोनों के बीच अंतर कम कर दिया है. कोहली ने अब तक विश्व कप में 63.14 की औसत से 442 रन बनाये हैं जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं. उन्हें एक अंक का फायदा हुआ है और उनके अब 891 रेटिंग अंक हैं. रोहित और कोहली के बीच इससे पहले 51 अंकों का अंतर था लेकिन अब उनके बीच केवल छह अंक का अंतर रह गया है. सेमीफाइनल से पहले रोहित के 885 अंक हैं जो कि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी है.

पाकिस्तान के बाबर आजम बल्लेबाजी तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अब तक 638 रन विश्व कप में बनाये हैं जो रोहित से केवल छह रन कम हैं. वार्नर रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गये हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शीर्ष दस में पहुंच गये हैं. वह आठवें स्थान पर हैं जबकि उस्मान ख्वाजा 15वें स्थान पर पहुंच गये हैं. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और जैसन रॉय दोनों रैंकिंग में आगे बढ़े हैं. राय करियर की सर्वोच्च 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं. वनडे रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा बरकरार है. यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: सचिन तेंदुलकर, माइकल क्लार्क या फिर ब्रिटिश रॉयल्स सौंप सकता है विजेता को ट्रॉफी

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत कर लिया है. विश्व कप में 17 विकेट लेने के कारण वह दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट से 56 अंक आगे हो गये हैं. आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स तीसरे, कैगिसो रबाडा चौथे और इमरान ताहिर पांचवें स्थान पर हैं. अफगानिस्तान की टीम ने अपने सभी नौ मैच गंवाये लेकिन स्पिनर मुजीब उर रहमान (छठे) और राशिद खान (आठवें) दोनों शीर्ष दस में बने हुए हैं.आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (सातवें) और पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (12वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. आलराउंडरों में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स नौ पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड