Lahore Qalandars vs Islamabad United PSL 2025 Scorecard: लाहौर कलंदर्स ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 88 रन से हराया, सिकंदर रजा ने गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League 2025) का 19वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (LQ vs IU) के बीच लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया. इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 88 रन से हरा दिया.

लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lahore Qalandars vs Islamabad United PSL 2025 Scorecard: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League 2025) का 19वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (LQ vs IU) के बीच लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया. इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 88 रन से हरा दिया. इसके साथ ही लाहौर कलंदर्स ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. लाहौर की ओर से इस मैच में सिकंदर रजा ने शानदार प्रदर्शन किया. सिकंदर रजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. सिकंदर रजा ने पहले बल्ले से 17 गेंदों में 39 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा गेंदबाजी में 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए. सिकंदर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं हारिस रऊफ ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 3.5 ओवर में 31 देकर 4 विकेट झटके. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड को सीजन की पहली हार मिली.

यह भी पढें: Most Runs & Wickets In IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन का कब्ज़ा बरकरार, जोश हेज़लवुड के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

मैच की बात करें तो इस्लामाबाद यूनाइटेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए. लाहौर कलंदर्स की ओर से फखर ज़मान ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके अलावा सिकंदर रजा ने 39 रन का योगदान दिया. जबकि सैम बिलिंग्स ने भी अंत में 17 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 18 रनों की पारी खेली. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से जेसन होल्डर और इमाद वसीम को 2-2 विकेट मिला. जबकि बेन ड्वार्शुइस ने एक विकेट झटका.

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 16.5 ओवर में 121 रनों पर सिमट गई. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से विकेटकीपर एंड्रीस गौस ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों में 41 रन बनाए. वहीं सलमान आगा ने 36 रन का योगदान दिया. लाहौर कलंदर्स की ओर से हारिस रऊफ ने 4 विकेट चटकाए. जबकि सिकंदर रजा ने तीन विकेट झटके. इस जीत के साथ लाहौर कलंदर्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\