KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: Rohit Sharma का आईपीएल में धमाल, 5 हजार रन बनाने वाले बनें तीसरे खिलाड़ी

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर चौका लगाते हुए आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पहली गेंद पर चौका लगाते हुए आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. शर्मा के नाम खबर लिखे जानें तक अब आईपीएल में 192 मैच खेलते हुए 187 इनिंग्स में पांच हजार छह रन दर्ज हो गए हैं.

रोहित शर्मा के अलावा आईपीएल में पांच हजार रन बनाने का कारनामा मौजूदा भारतीय कप्तान एवं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की अगुवाई कर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) और सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम है. कोहली ने आईपीएल में अबतक 180 मैच खेलते हुए 172 इनिंग्स में 5430 रन बनाए हैं. इसके अलावा इस साल अपने निजी कारणों की वजह से आईपीएल से दूर चल रहे सुरेश रैना ने 193 मैच खेलते हुए 189 इनिंग्स में 5368 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कैसे रहें हैं आंकड़ें

बात करें रोहित शर्मा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 131.0 की स्ट्राइक रेट से पांच हजार छह रन बना लिए हैं. आईपीएल में शर्मा के नाम एक शतक और 37 अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में शर्मा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 109 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी