KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से दी शिकस्त

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले गए आईपीएल 2020 के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दो रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता प्राप्त कर ली है. कोलकाता द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी.

किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 24वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को दो रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी चौथी सफलता प्राप्त कर ली है. कोलकाता द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी. टीम के लिए कप्तान केएल राहुल (K. L. Rahul) ने 58 गेंद में 74 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके लगाए.

केएल राहुल के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज मयंक अग्रवाल ने 39 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 56, निकोलस पूरन ने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 16, विकेटकीपर बल्लेबाज सिमरन सिंह ने सात गेंद में चार, ग्लेन मैक्सवेल ने पांच गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 10, मनदीप सिंह ने एक गेंद में शून्य और क्रिस जॉर्डन ने शून्य गेंद में नाबाद शून्य रन की पारी खेली. कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 29 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा टीम के लिए सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- MI vs DC 27th IPL Match 2020: रविवार को हाईवोल्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ

इससे पहले आज अबू धाबी में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 47 गेंद में 57 रन की बेहतरीन पारी खेली. गिल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान पांच चौके लगाए.

शुभमन गिल के अलावा कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आज दुसरे सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने 10 गेंद में एक चौका की मदद से चार, नितीश राणा ने चार गेंद में दो, इयोन मोर्गन ने 23 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 24, आंद्रे रसेल ने तीन गेंद में एक चौका की मदद से पांच, पैट कमिंस ने चार गेंद में नाबाद पांच और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 29 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RR vs DC 23th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स के साथ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने की थी जबदस्त तैयारी, देखें वीडियो

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज गेंदबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 30 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की. शमी के अलावा युवा स्पिनर रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने भी क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. बिश्नोई ने जहां अपने चार ओवरों के स्पेल में 25 रन खर्च किए, वहीं अर्शदीप ने भी अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 25 रन लुटाए. इसके अलावा पंजाब के खिलाड़ियों ने आज कोलकाता नाईट राइडर्स के तीन बल्लेबाजों को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड