KXIP vs CSK 18th IPL Match 2020: केएल राहुल की शानदार हाफ सेंचुरी, पंजाब ने चेन्नई को दिया 179 रन का लक्ष्य

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 18वें मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर चेन्नई के सामने 178 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान केएल राहुल ने 52 गेंद में 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

लोकेश राहुल (File Photo)

KXIP vs CSK 18th IPL Match 2020: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 18वें मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर चेन्नई के सामने 178 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान केएल राहुल (K. L. Rahul) ने 52 गेंद में 63 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया.

केएल राहुल के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 19 गेंद में तीन चौके की मदद से 26, मनदीप सिंह ने महज 16 गेंद में दो छक्के की मदद से 27, निकोलस पूरन ने 17 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 33, ग्लैन मैक्सवेल ने सात गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 11 और सरफराज खान ने नौ गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 14 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- MI vs SRH 17th IPL Match 2020: शारजाह में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. ठाकुर ने प्रचंड फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और निकोलस पूरन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ठाकुर के अलावा चेन्नई की टीम के लिए आज रवींद्र जडेजा और पीयूष चावला ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: महिला एशिया कप में आज भारत और थाईलैंड के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें