विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को विशेष जांच समिति ने पूर्व खेल मंत्री द्वारा दिए गए 2011 विश्व कप फाइनल फिक्स होने के बयान को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है. डेली मेल डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, संगकारा को विशेष समिति ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है

कुमार संगकारा (Photo Credits: File Photo)

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को विशेष जांच समिति ने पूर्व खेल मंत्री द्वारा दिए गए 2011 विश्व कप फाइनल फिक्स होने के बयान को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है. डेली मेल डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, संगकारा को विशेष समिति ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है.  इस विश्वकप में संगकारा टीम के कप्तान थे. इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर उपुल थरंगा से भी समिति ने मंगलवार को पूछताछ की है. न्यूजफस्र्ट डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, थरंगा विशेष जांच समिति के सामने पेश हुए.

थरंगा ने उस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए थे और जहीर खान का शिकार बने थे. थरंगा से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा से कथित तौर पर मंगलवार को तकरीबन छह घंटे पूछताछ की गई थी. खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगमागे ने दावा किया था 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच फिक्स था. उन्होंने कहा था, "2011 विश्व कप फाइनल फिक्स था,मैं अपनी बात पर कायम हूं। यह तब हुआ था जब मैं खेल मंत्री था. यह भी पढ़े: ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने खुद को अलग किया

उन्होंने पिछले महीने कहा था, "मैं हालांकि देश की खातिर जानकारी साझा नहीं कर सकता। भारत के खिलाफ 2011 में खेला गया मैच, हम जीत सकते थे, लेकिन वो फिक्स था. उन्होंने कहा था, "मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं और मैं इस पर बहस करने को भी तैयार हूं. लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मैं कहीं इसमें किसी क्रिकेटर को न शामिल कर दूं.हालांकि एक निश्चित समूह मैच को फिक्स करने में शामिल जरूर था.

इन आरोपों के बाद 2011 विश्व कप में श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगकारा ने इस मामले में सबूत मांगे थे. उन्होंने कहा था, "फिर किसी को अटकलें लगाने नहीं चाहिए और इसकी गहराई में जाना चाहिए। यही कड़ी कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए. श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान महेला जयावर्धने ने लिखा था, "चुनाव पास में हैं तो लगता है कि सर्कस शुरू हो गया है. .नाम और सबूत.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies 2nd ODI Match: साउथ अफ्रीका का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया ने किया ध्वस्त, वनडे क्रिकेट इतिहास में किया ये अनोखा कारनामा

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट