Kuldeep Yadav Milestone: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुलदीप यादव का 'चौका', वनडे फॉर्मेट में रच दिया इतिहास

इस पारी के साथ कुलदीप यादव वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. कुलदीप ने 11 मौकों पर यह कारनामा किया है. इस लिस्ट में कुलदीप से आगे मोहम्मद शमी (16 बार) और अजीत अगरकर (12) हैं.

कुलदीप यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kuldeep Yadav Milestone: भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव किसी एक टीम के विरुद्ध वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत ने शनिवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम को 270 रन पर रोक दिया. इस पारी में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इस पारी के साथ कुलदीप यादव वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. कुलदीप ने 11 मौकों पर यह कारनामा किया है. इस लिस्ट में कुलदीप से आगे मोहम्मद शमी (16 बार) और अजीत अगरकर (12) हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा- यशस्वी जायसवाल का तूफान, टूटने से बचा सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली का 'महारिकॉर्ड'

यह कुलदीप यादव का साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पांचवां '4 विकेट हॉल' था, जो वनडे में किसी भी टीम के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वाधिक '4 विकेट हॉल' का रिकॉर्ड है. जहीर खान जिम्बाब्वे के विरुद्ध और मोहम्मद शमी वेस्टइंडीज के खिलाफ चार-चार बार यह कारनामा कर चुके हैं. इस मुकाबले की बात करें, तो भारत ने लंबे वक्त बाद वनडे फॉर्मेट में टॉस जीता. मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

साउथ अफ्रीकी टीम ने पांचवीं गेंद पर ही रयान रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया. रिकेल्टन अपना खाता तक नहीं खोल सके. यहां से कप्तान टेंबा बावुमा बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 114 के स्कोर तक पहुंचाया. बावुमा ने 67 गेंदों में 5 चौकों के साथ 48 रन की पारी खेली.

यहां से क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला. उन्होंने मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 168 रन तक पहुंचाया.

ब्रीत्जके ने टीम के खाते में 24 रन का योगदान दिया, जबकि देवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े. साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में सर्वाधिक 106 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. इनके अलावा, केशव महाराज ने नाबाद 20 रन टीम के खाते में जोड़े. टीम इंडिया की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\