Kuldeep Yadav Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप यादव, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बीच स्टार स्पीनर ने BCCI से मांगी छुट्टी- रिपोर्ट

कुलदीप यादव फिलहाल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मैदान पर उतर रहे हैं. हालांकि, वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जो 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है.

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप इस महीने के अंत में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं. इसी के चलते उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी की अपील की है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय कुलदीप नवंबर के आखिरी सप्ताह में शादी रचाने वाले हैं और इसी अवधि के लिए उन्होंने अवकाश मांगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप की शादी पहले इसी साल होनी थी, लेकिन भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और हालात के कारण यह कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 159 रनों पर सिमटी, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 5 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

हालिया तनावों की वजह से आईपीएल 2025 भी देर से शुरू हुआ, और बाद में व्यस्त कार्यक्रम के कारण कुलदीप की शादी की तारीख़ों में बदलाव करना पड़ा. जून 2025 में कुलदीप यादव ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड वंशिका के साथ सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. बीसीसीआई सूत्रों ने बताया, “कुलदीप की शादी नवंबर के आखिरी सप्ताह में तय है. टीम मैनेजमेंट यह आकलन कर रहा है कि टीम को उनकी सेवाओं की कब जरूरत होगी, जिसके बाद ही उनकी छुट्टी को अंतिम मंजूरी दी जाएगी.”

कुलदीप यादव मिस कर सकते हैं दूसरा टेस्ट और ODI सीरीज

कुलदीप यादव फिलहाल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मैदान पर उतर रहे हैं. हालांकि, वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जो 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी में खेला जाना है. इसके अलावा, भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो रही है और माना जा रहा है कि कुलदीप यादव अपनी शादी की तैयारियों के कारण इस सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड