KRK vs ISU PSL 2025 Live Streaming: आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 10वां मैच आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. कराची किंग्स की टीम अब तक तीन मैच खेली है.

कराची किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Karachi Kings vs Islamabad United PSL 2025 Live Streaming: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 10वां मैच आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. कराची किंग्स  की टीम अब तक तीन मैच खेली है. जिसमें दो में जीत दर्ज की है और एक में हार का सामना किया है. अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. ऐसे में आज डेविड वार्नर की अगुवाई में कराची किंग्स की टीम तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने तीन मैच खेले हैं. जिसमें तीनों में जीत दर्ज की है. शादाब खान इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी करेंगे. दोनों टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: PBKS vs RCB Dream11 Team Prediction: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु TATA IPL 2025 में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल 2025 का 10वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल 2025 का 10वां मुकाबला आज यानी रविवार 20 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल 2025 का 10वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल 2025 का 10वां मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

कराची किंग्स टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेविड वार्नर (कप्तान), जेम्स विंस, मोहम्मद रियाजुल्लाह, खुशदिल शाह, इरफान खान, मोहम्मद नबी, आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा, एडम मिल्ने, बेन मैकडरमॉट, शान मसूद, ओमैर यूसुफ, जाहिद महमूद, अराफात मिन्हास, साद बेग, फवाद अली, मिर्जा मामून

इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, एंड्रीज़ गौस, कॉलिन मुनरो, हैदर अली, जेसन होल्डर, मुहम्मद शहजाद, इमाद वसीम, नसीम शाह, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद नवाज, मैथ्यू शॉर्ट, रासी वैन डेर डूसन, सलमान आगा, रुम्मन रईस, सलमान इरशाद, बेन द्वारशुइस, साद मसूद, हुनैन शाह

नोट: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट