KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

कराची किंग्स को पिछले मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में साद बेग ने 53 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी अपने पिछले मैच में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

Karachi Kings vs Islamabad United

Karachi Kings vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 25th Match Live Streaming And Free Telecast In India: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 25वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (KRK vs ISL) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं. क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें टॉप-4 में बनी हुई हैं. कराची किंग्स ने 5 मुकाबलों में 3 जीत हासिल की है और वह चौथे स्थान पर है. दूसरी तरफ इस्लामाबाद यूनाइटेड 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है और वह टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

कराची किंग्स को पिछले मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में साद बेग ने 53 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी अपने पिछले मैच में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. उस मुकाबले में डेवोन कॉनवे ने 45 रन बनाए थे, जबकि क्रिस ग्रीन ने 2 विकेट हासिल किए थे.

समीर मिन्हास इस मुकाबले में अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में 207 रन बनाए हैं और टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. अगर वह इस मैच में चल गए तो इस्लामाबाद यूनाइटेड को बड़ा फायदा मिल सकता है. दूसरी तरफ हसन अली कराची किंग्स के लिए गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है.

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच में हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए मुकाबला काफी कांटे का हो सकता है. हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस्लामाबाद यूनाइटेड का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 18 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत मिली है.

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. यहां बल्लेबाज तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन गेंदबाज अगर सही लाइन और लेंथ बनाए रखें तो उन्हें भी मदद मिलती है. इस विकेट पर अच्छा स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाजों को शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना होगा.

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड (KRK vs ISL Head To Head)

कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 18 मैच जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 6 मुकाबलों में सफलता मिली है. आंकड़ों के लिहाज से इस्लामाबाद यूनाइटेड का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म में कराची किंग्स भी कड़ी टक्कर दे सकती है.

कब और कहां देखें कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच?

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच यह मुकाबला आज कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन फैंस इसे फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KRK vs ISL 25th T20 Match Playing Prediction)

कराची किंग्स: रीज़ा हेंड्रिक्स, मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, आजम खान (विकेटकीपर), मोईन अली (कप्तान), खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, हसन अली, एडम ज़म्पा, एहसानुल्लाह.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, हैदर अली, मार्क चैपमैन, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन (कप्तान), रिचर्ड ग्लीसन, मेहरान मुमताज़, सलमान इरशाद.

नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर