KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है. दूसरे मैच में तो टीम के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अनुभवी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी खेलने को देखेंगे. लगातार दो मैचों में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 12th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 अप्रैल को होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (KKR vs PBKS Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, पंजाब किंग्स 13 मैच ही अपने नाम कर पाई है. जबकि, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था. वहीं, दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीता था. कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पहले दोनों मैच में कुछ खास नहीं रही है. दूसरे मैच में तो टीम के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अनुभवी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती से काफी उम्मीदें होंगी. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी खेलने को देखेंगे. लगातार दो मैचों में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव करने को नहीं देखेगी. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभी अपना लय प्राप्त नहीं कर पाए हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में बेहतर करना चाहेंगे. कूपर कॉनॉली अपनी शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच 12वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs PBKS 12th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs PBKS 12th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs PBKS 12th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs PBKS 12th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट