PBKS vs KKR TATA IPL 2025 Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पंजाब किंग्स मात्र 111 रन पर सिमटी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय उनके लिए भारी पड़ गया. खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब की पूरी टीम को सिर्फ 111 रनों पर समेट दिया.
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 31वां मुकाबला 15 अप्रैल(मंगलवार) को चंडीगढ़(Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर(Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय उनके लिए भारी पड़ गया. खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब की पूरी टीम को सिर्फ 111 रनों पर समेट दिया. यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इंडियन प्रीमियर लीग मैच का स्कोरकार्ड
पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 12 गेंदों पर 22 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों पर 30 रनों की तेज़ पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका. कप्तान श्रेयस अय्यर 0 पर आउट हुए, जबकि जोश इंग्लिस सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ग्लेन मैक्सवेल भी फ्लॉप रहे और उन्होंने 10 गेंदों पर केवल 7 रन बनाए. कोलकाता के गेंदबाजों में हर्षित राणा सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। अनरिच नॉर्खिया और वैभव अरोड़ा को भी 1-1 सफलता मिली.
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड(Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard)
पंजाब की पारी महज 15.3 ओवर में सिमट गई और टीम केवल 111 रन ही बना सकी। अब कोलकाता को जीत के लिए 112 रनों की जरूरत है. मैच में इस वक्त केकेआर का पलड़ा भारी है और लाइव विन प्रोबेबिलिटी के अनुसार उनके जीतने की संभावना 98% तक पहुंच चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि कोलकाता इस लक्ष्य का पीछा किस रणनीति से करता है और क्या पंजाब के गेंदबाज कुछ चमत्कार कर पाते हैं या नहीं?
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

