Who Is MI Debutant Ashwani Kumar: जानिए कौन हैं मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार? डेब्यू मैच ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर तोड़ी KKR की कमर

अश्वनी कुमार, जो एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटका दिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दमदार शुरुआत की और सभी का ध्यान आकर्षित किया.

अश्विनी कुमार(Photo credits: X/@IPL)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard: मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला 31 मार्च(सोमवार) को  मुंबई(Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम(Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक नया सितारा चमका हैं. मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के 23 वर्षीय युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में तहलका मचा दिया. KKR के खिलाफ TATA IPL 2025 मैच टॉस के दौरान माथे पर तिलक लगाए नजर आए हार्दिक पांड्या, फैंस ने दी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

अश्वनी कुमार, जो एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटका दिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दमदार शुरुआत की और सभी का ध्यान आकर्षित किया.

कौन हैं अश्वनी कुमार? कैसा रहा हैं उनका क्रिकेट करियर

अश्वनी कुमार 29 अगस्त 2001 को झंझेरी, मोहाली में जन्मे एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने कम उम्र में ही क्रिकेट में अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी थी और अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं अश्वनी

अश्वनी कुमार की सबसे बड़ी ताकत उनकी सटीक लाइन-लेंथ और दबाव में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता है. उनके पास बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव है और मुंबई इंडियंस को डेथ ओवर्स में एक बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प देने में सक्षम हैं. यदि वह इसी लय में गेंदबाजी करते रहे, तो आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. उनकी ड्रीम डेब्यू परफॉर्मेंस के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आगे भी इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं और मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी बनते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें