Who is Lhuan-dre Pretorius: जानिए कौन हैं लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, जिन्होंने सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले बने पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी

पहले टेस्ट में जब दक्षिण अफ्रीका मुश्किल हालात में 23/3 पर थी, तब 19 वर्षीय लुहान-ड्रे प्रिटोरियस क्रीज़ पर आए और शानदार 153 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ वे पुरुष टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए. उनकी बल्लेबाज़ी ने ना केवल दक्षिण अफ्रीका को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया.

South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून से बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय एक नए युग की शुरुआत कर रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब जीतने के बाद, अब टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. इसी कड़ी में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. कप्तान टेम्बा बावुमा को आराम दिए जाने के बाद टीम की कमान केशव महाराज के हाथों में है और इसी टेस्ट में लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस और क्वेना मफाका को डेब्यू का मौका मिला. तीसरे दिन का खेल ख़त्म, जिम्बाब्वे जीत से 505 रन दूर, दक्षिण अफ्रीका को मात्र 9 विकेट की दरकार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टेस्ट डेब्यू में छा गए लुहान-ड्रे प्रिटोरियस

पहले टेस्ट में जब दक्षिण अफ्रीका मुश्किल हालात में 23/3 पर थी, तब 19 वर्षीय लुहान-ड्रे प्रिटोरियस क्रीज़ पर आए और शानदार 153 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ वे पुरुष टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए. उनकी बल्लेबाज़ी ने ना केवल दक्षिण अफ्रीका को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया.

कौन हैं लुहान-ड्रे प्रिटोरियस? – जानिए संक्षिप्त प्रोफाइल

क्विंटन डि कॉक और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ियों के युग के बाद अब दक्षिण अफ्रीका को एक नई ऊर्जा और गहराई की ज़रूरत है. लुहान-ड्रे प्रिटोरियस में वो क्षमता नज़र आ रही है जो किसी भी परिस्थिति में आक्रामक बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. उनकी तकनीक, मानसिक मजबूती और आक्रामकता उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बना सकती है.

Share Now