How To Watch SL vs AUS 2nd ODI 2025 Live Telecast: जानिए कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दूसरे और आखिरी वनडे मुकाबला का टीवी पर लाइव प्रसारण

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2025 का भारत में आधिकारिक प्रसारण भागीदार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. दूसरा वनडे मुकाबला का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट का विकल्प उपलब्ध होगा

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: @OfficialSLC)

Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा और मुकाबला 14फ़रवरी(शुक्रवार) से कोलंबो(Colombo) के आर.प्रेमदासा स्टेडियम(R. Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. इसी मैदान पर खेले गए पहले कम स्कोर वाले मुकाबले में अंततः जीत श्रीलंका के पक्ष में गई. कप्तान चरिथ असलंका ने अकेले संघर्ष करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 127 रनों की पारी खेली और टीम को 214 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच का प्रसारण डिटेल्स संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया आखिरी वनडे में मिनी बैटल्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानिए किन खिलाड़ियों के बीच होगा रोचक भिड़त

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनका काम सिर्फ आधा पूरा हुआ था. रन चेज़ के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी खराब रही. एलेक्स केरी और आरोन हार्डी के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका, और पूरी टीम 33.5 ओवर में 165 रन पर सिमट गई. महीश थीक्षणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. अगर ऑस्ट्रेलिया अगला मैच नहीं जीत पाता है, तो यह श्रीलंका के खिलाफ द्वीप राष्ट्र में उसकी लगातार दूसरी वनडे सीरीज हार होगी.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरा वनडे 2025 मुकाबला 14 फरवरी(शुक्रवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे 2025 मैच का टॉस 09:30 AM को होगा.  यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्राफी से पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के पास खुद को परखने का आखिरी मौका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे 2025 लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2025 का भारत में आधिकारिक प्रसारण भागीदार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. दूसरा वनडे मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 टीवी चैनल पर लाइव देखा जा सकता है, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2025 का भारत में आधिकारिक प्रसारण भागीदार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है. दूसरा वनडे मुकाबला का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट का विकल्प उपलब्ध होगा, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा. इसके अलावा, फैनकोड भी श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा, लेकिन इसे देखने के लिए प्रशंसकों को 25 रुपये का मैच पास खरीदना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड