IND-W vs WI-W 1st ODI 2024 Preview: पहले वनडे में भारतीय महिला टीम को जीत के साथ शुरुआत की उम्मीद, टी20 सीरीज का बदला लेने उतरेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 22 दिसंबर(रविवार) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 PM बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 01:00 PM को होगा.

India Women (Photo: @BCCIWomen)

India Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 22 दिसंबर(रविवार) को वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला जाएगा.  महिला टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार के बाद, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के में जोरदार वापसी की है. टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर शानदार शुरुआत की है और अब वनडे में अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी, क्योंकि उनकी वनडे फॉर्म हाल के दिनों में काफी कमजोर रही है. यह सीरीज आईसीसी वूमंस चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा है. टीम इंडिया इस चैंपियनशिप में 12 जीत, 5 हार और 1 टाई के साथ 25 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं, वेस्टइंडीज इस वनडे सीरीज में जीत हासिल कर अपने लिए जरूरी अंक जुटाने की कोशिश करेगी.

वनडे में भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND W vs WI W Head to Head Records): भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 26 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 21 में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 5 मैच जीते हैं। साल 2013 से अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 9 वनडे मैचों में भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज को इस दौरान एकमात्र जीत नवंबर 2019 में मिली थी

भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला पहले मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी(IND W vs  WI W Key Players To Watch Out): जेमिमा रोड्रिग्स, हेली मैथ्यूज, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, डींड्रा डॉटिन, शमिलिया कॉनेल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND W vs  WI W Mini Battle): भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधना और वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज अफी फ्लेचर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं रेणुका सिंह ठाकुर और हेली मैथ्यूज के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला पहला वनडे 2024 कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 22 दिसंबर(रविवार) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 PM बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस 01:00 PM को होगा.

भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला पहले वनडे 2024 का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला वनडे सीरीज़ का आधिकारिक प्रसारण भागीदार Viacom18 है. भारत में प्रशंसक IND-W बनाम WI-W पहले वनडे 2024 का सीधा प्रसारण Sports18 1 SD/HD TV चैनलों पर देख सकते हैं. भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला पहले वनडे 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ़्त में देख सकते हैं.

भारतीय महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला पहले वनडे 2024 की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, रिचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, साइमा ठाकर, टीटस साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतीका रावल

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम: हीली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डियांड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, नेरिसा क्राफ्टन, शबीका गजनाबी, जैदा जेम्स, अली एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरक.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की स्प्लिट स्क्वाड, रचिन रवींद्र की वापसी

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड