LSG vs PBKS TATA IPL 2025 Preview: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) मैच का 13वां मुकाबला 1 अप्रैल(मंगलवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) मैच का 13वां मुकाबला 1 अप्रैल(मंगलवार) को लखनऊ( Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम(Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन में जीत के साथ मजबूत शुरुआत कर चुकी हैं और इस मैच में भी अपना विजयी अभियान जारी रखने की कोशिश करेंगी. इस बीच, लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार? डेब्यू मैच ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर तोड़ी KKR की कमर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, जो आईपीएल 2024 में अपनी टीम को खिताब दिला चुके हैं, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर यह दिखा दिया है कि उनकी टीम को इस सीजन हल्के में नहीं लिया जा सकता. श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी पहले भी आईपीएल में सफल रही है और अब वे पंजाब किंग्स के लिए वैसा ही करिश्मा दोहराने की कोशिश करेंगे. यह टीम अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है और 2014 के बाद से प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है.

दूसरी ओर, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 में अपने पहले मुकाबले में हार का सामना किया था. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी पलों में अशुतोष शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने उनकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि, अगले मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घरेलू मैदान पर हराकर शानदार वापसी की. लखनऊ सुपर जायंट्स अब अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

एलएसजी बनाम पीबीकेएस आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(LSG vs PBKS Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 4 मुकाबले हुए हैं. इनमें से लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स को केवल 1 बार जीत मिली है. इससे साफ है कि लखनऊ की टीम ने अब तक पंजाब पर दबदबा बनाए रखा है.

एलएसजी बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(LSG vs PBKS IPL 2025 Key Players To Watch Out): श्रेयस अय्यर (PBKS), निकोलस पूरन (LSG), शशांक सिंह (PBKS), मिचेल मार्श (LSG), ऋषभ पंत (LSG), अर्शदीप सिंह (PBKS) ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.  KKR के खिलाफ TATA IPL 2025 मैच टॉस के दौरान माथे पर तिलक लगाए नजर आए हार्दिक पांड्या, फैंस ने दी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(LSG vs PBKS Mini Battle): लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और पंजाब के विकेटटेकर गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, श्रेयस अय्यर बनाम मिचेल मार्श की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास संतुलित बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है, जो चेपॉक की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

 एलएसजी बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2025) मैच का 13वां मुकाबला 1 अप्रैल(मंगलवार) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

एलएसजी बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद दर्शक आईपीएल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) (KKR)  आईपीएल 2025 मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर एलएसजी बनाम पीबीकेएस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

एलएसजी बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Share Now

Tags

indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Streaming Online IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast Kings vs Super Giants LSG LSG vs PBKS Lucknow Super Giants Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Lucknow Super Giants vs Punjab Kings details Lucknow Super Giants vs Punjab Kings head to head records Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Indian Premier League Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Streaming Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Streaming Online Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Telecast Lucknow Super Giants vs Punjab Kings mini battle Lucknow Super Giants vs Punjab Kings streaming Mitchell Marsh Nicholas Pooran PBKS PBKS vs LSG Punjab Kings Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Rishabh Pant Shashank Singh Shreyas Iyer Super Giants vs Kings आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ऋषभ पंत एलएसजी एलएसजी बनाम पीबीकेएस किंग्स बनाम सुपर जायंट्स निकोलस पूरन पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पीबीकेएस पीबीकेएस बनाम एलएसजी मिशेल मार्श लखनऊ सुपर जाइंट्स लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स शशांक सिंह श्रेयस अय्यर सुपर जायंट्स बनाम किंग्स

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से करारी शिकस्त, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त; यहां देखें PAK बनाम ENG मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 199 रनों का टारगेट, कप्तान सलमान आगा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Australia, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\