RCB-W vs DC-W WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) का 14वां मुकाबला 01 मार्च(शनिवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Photo credit: LatestLY)

Delhi Capitals (WPL) vs Royal Challengers Bangalore (WPL): दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) का 14वां मुकाबला 01 मार्च(शनिवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा.  विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां हर जीत के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस मुकाबले में असली दबाव डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर होगा, जो लगातार तीन मुकाबलों में हार चुकी है. दो जीत के बावजूद RCB-W अभी भी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन इस स्टेज पर एक और हार उनकी प्लेऑफ की संभावनाओं को जटिल बना सकती है. यह भी पढ़ें: विमेंस प्रीमियर लीग में नैट स्किवर-ब्रंट का ऑरेंज कैप, तो रेणुका सिंह ठाकुर का पर्पल पर कब्ज़ा, देखें टॉप-5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट

RCB-W ने WPL 2025 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और अपने पहले दो मैचों में दमदार जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके बाद उनकी लय बिगड़ गई। टीम ने लगातार दो मैच बेहद करीबी अंतर से गंवाए, जिनमें से एक आखिरी ओवर में और दूसरा सुपर ओवर में हार मिली. हाल ही में, उन्हें अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज गुजरात जायंट्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में स्थिरता बनाए रखने में असफल रही है. WPL 2023 और WPL 2024 में टेबल टॉपर रहने वाली यह टीम इस बार निरंतरता दिखाने में नाकाम रही है. RCB-W बनाम DC-W का यह मुकाबला दिल्ली के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि उन्हें बिना किसी ब्रेक के खेलना पड़ेगा.

डब्ल्यूपीएल में डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(RCB-W vs DC-W Head-To-Head Record In WPL): दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अब तक महिला प्रीमियर लीग (WPL) में छह बार आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले जीतकर बराबरी कर रखी है.

डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी(RCB-W vs DC-W Key Players To Watch Out): स्मृति मंधाना, टीटस साधु, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहैम, सारा ब्राइस ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

 वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(RCB-W vs DC-W Mini Battle): आरसीबी के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और दिल्ली के गेंदबाज तितास साधु के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, मेग लैनिंग बनाम रेणुका सिंह के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू WPL 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स (WPL) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (WPL) का 14वां मुकाबला 01 मार्च(शनिवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.

डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार भारत में Viacom18 है. लेकिन, अब जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद, प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू WPL 2025 का लाइव प्रसारण देखने के विकल्प पा सकते हैं. प्रशंसकों के पास JioHotstar ऐप पर ऑनलाइन देखने का विकल्प भी है, जो अपने ऐप और वेबसाइट पर डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू WPL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा.
डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजाने कैप, एन्नाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, सारा ब्रायस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम(RCB-W): स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वी.जे., रेणुका सिंह

Share Now

Tags

DC-W DC-W vs RCB-W Delhi Capitals Delhi Capitals (WPL) Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore details Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore head to head records Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore mini battle Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore streaming Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Women's Premier League match Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru RCB-W RCB-W vs DC-W Live RCB-W vs DC-W Live Streaming RCB-W vs DC-W Live Telecast Royal Challengers Bangalore royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru (WPL) Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Telecast Royal Challengers Bengaluru Women Women's Premier League Women's Premier League 2025 WPL WPL 2025 WPL 2025 Live Streaming WPL 2025 Live Streaming Online WPL 2025 Live Telecast WPL 2025 Viewing Options आरसीबी-डब्ल्यू आरसीबी-डब्ल्यू बनाम डीसी-डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल डब्ल्यूपीएल 2025 डब्ल्यूपीएल 2025 देखने के विकल्प डब्ल्यूपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट डब्ल्यूपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग डीसी-डब्ल्यू डीसी-डब्ल्यू बनाम आरसीबी-डब्ल्यू दिल्ली कैपिटल दिल्ली कैपिटल (डब्ल्यूपीएल) दिल्ली कैपिटल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला प्रीमियर लीग महिला प्रीमियर लीग 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

\