KL Rahul Milestone: केएल राहुल टी20 में इस ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब, विराट कोहली को पीछें छोड़, क्रिस गेल और बाबर आज़म की खास लिस्ट में होंगे शामिल

33 वर्षीय राहुल अब अपने टी20 करियर में एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक कुल 222 पारियों में 7,957 रन बनाए हैं और यदि वे अगले मैच में 43 रन और बना लेते हैं, तो वे 8,000 टी20 रन पूरे करने वाले भारत के सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन जाएंगे.

(Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

KL Rahul Milestone: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और आईपीएल 2025 में अपने बल्ले से कहर बरपा रहे हैं. उन्होंने अब तक नौ पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 371 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उनका औसत 53 और स्ट्राइक रेट 146.06 का है और स्ट्राइक रेट 146.06 – यह आंकड़े बताते हैं कि राहुल इस सीजन में कितने घातक साबित हो रहे हैं. केएल राहुल ने न केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, बल्कि उनकी पारियों ने दिल्ली कैपिटल्स को भी मजबूती दी है. उनकी कप्तानी और अनुभव ने टीम को अहम मैचों में जीत दिलाई है और वे प्लेऑफ की दौड़ में भी बनाए हुए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के चोटिल खिलाड़ी आर स्मरण बाहर, रणजी रिकॉर्डधारी हर्ष दुबे होंगें SRH स्क्वाड में शामिल

अगर केएल राहुल SRH के खिलाफ आगामी मुकाबले में 43 रन बना लेते हैं, तो वह न केवल विराट कोहली से तेज़ 8000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे, बल्कि दुनिया के तीसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ भी बन जाएंगे. ऐसे में यह मैच न केवल दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होगा, बल्कि राहुल के करियर के लिए भी ऐतिहासिक बन सकता है.

8000 रन के क्लब में शामिल होने से सिर्फ 43 रन दूर

33 वर्षीय राहुल अब अपने टी20 करियर में एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक कुल 222 पारियों में 7,957 रन बनाए हैं और यदि वे अगले मैच में 43 रन और बना लेते हैं, तो वे 8,000 टी20 रन पूरे करने वाले भारत के सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन जाएंगे.

सबसे तेज़ 8000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ (अब तक)

बल्लेबाज़ का नाम पारियां ली
क्रिस गेल 213
बाबर आज़म 218
विराट कोहली 243
मोहम्मद रिज़वान 244
आरोन फिंच 254
केएल राहुल (अब तक) 222

फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 243 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. लेकिन राहुल अगर SRH के खिलाफ 5 मई को होने वाले मैच में 43 रन बना लेते हैं, तो वे मात्र 223वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे. इससे वे न केवल कोहली को पीछे छोड़ देंगे, बल्कि दुनिया के तीसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन जाएंगे जिन्होंने टी20 में 8,000 रन पूरे किए.दिल्ली कैपिटल्स को मजबूती दिला रहे हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना अगला मैच 5 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें