IND A vs AUS A 2nd Unofficial Test 2025: केएल राहुल-साई सुदर्शन ने खेली शतकीय पारियां, भारत-ए ने जीती ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ टेस्ट सीरीज

इसके जवाब में भारत-ए अपनी पहली पारी में महज 194 रन पर सिमट गई. साई सुदर्शन ने 140 गेंदों में 75 रन जोड़े, जबकि एन जगदीशन ने 38 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई खेमे से हेनरी थॉर्नटन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IND A vs AUS A 2nd Unofficial Test 2025: ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ भारत-ए ने सीरीज 1-0 से जीत ली है. मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 420 रन पर सिमट गई. इस पारी में कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने 74 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि जैक एडवर्ड्स ने 88 रन की पारी खेली। इनके अलावा, टॉड मर्फी ने 76 रन जुटाए. भारत की तरफ से मानव सुथार ने 107 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि गुरनूर बरार को 3 सफलताएं हाथ लगीं. तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 281 रनों का लक्ष्य, वेदांत त्रिवेदी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इसके जवाब में भारत-ए अपनी पहली पारी में महज 194 रन पर सिमट गई. साई सुदर्शन ने 140 गेंदों में 75 रन जोड़े, जबकि एन जगदीशन ने 38 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई खेमे से हेनरी थॉर्नटन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके.

भारत-ए को सस्ते में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया-ए ने पहली पारी के आधार पर 226 रन की बढ़त हासिल कर ली थी. दूसरी पारी में यह टीम महज 185 रन पर सिमट गई. इस पारी में मैकस्वीनी ने नाबाद 85 रन बनाए, जबकि जोश फिलिप ने 50 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

इस पारी में मानव सुथार और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं.

इसी के साथ भारत-ए को जीत के लिए 412 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 91.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत-ए की ओर से केएल राहुल ने 210 गेंदों में 4 छक्कों और 16 चौकों के साथ नाबाद 176 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 100 रन टीम के खाते मे जोड़े. इनके अलावा, कप्तान ध्रुव जुरेल ने 56 रन जुटाए.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टॉड मर्फी ने 3 शिकार किए, जबकि कोरी रोचिकियोली ने 2 सफलताएं हासिल कीं.

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था. अब दोनों टीमें 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच तीन अनाधिकारिक वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड